Close

    Introduction

    डिप्लोमा पशु चिकित्सा सेवा संघ, उत्तराखण्ड, पशुपालन विभाग, उत्तराखण्ड में सेवारत पशुधन प्रसार अधिकारियो का एक संगठन है। जिनका मुख्य उददेश्य पशुओं की प्राथमिक चिकित्सा (Preliminary Treatment) करना है तथा सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों को जनता के बीच पहुॅचाना एवं योजनाओें से उन्हें लाभान्वित करना है। डिप्लोमा पशु चिकित्सा सेवा संघ, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संघ है। जिसका कार्य अपने कैडर तथा साथियों की समस्याओं को उत्तराखण्ड सरकार के समक्ष पूरजोर तरीके से रखना और हल कराना है। पशुधन प्रसार अधिकारी किसानों / पशुपालकों की आय की बढोतरी में सहयोग करते है तथा सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी किसानों / पशुपालकों तक कार्य रूप में लागू कराते है।
    डिप्लोमा पशु चिकित्सा सेवा संघ, उत्तराखण्ड के समस्त सदस्य गण सरकारी अधिकारी हैं। जो पशुपालकों  के सीधे सम्पर्क में रहकर उनके सुख-दुख मे साथ देते है। पशुधन प्रसार अधिकारी संस्थाओं की शुरूवात न्याय पंचायत स्तर पर होती है।पशुधन प्रसारअधिकारी की पहली नियुक्ति अतिदुर्गम के न्याय पंचायत स्तर पर होती हैं अर्थात एक न्याय पंचायत में आने वाले समस्त ग्रामों में हमें अपनी सेवायें देनी पडती है। पशुधन प्रसार अधिकारी की सेवाओं में प्राथमिक पशुचिकित्सा (Preliminary Treatment), Castration, Vaccination, Artificial Insemination और योजनाओे का प्रचार प्रसार और उन्हें लागू कराने का कार्य किया जाता है। साथ ही सरकार द्वारा पशुपालकों हेतु बनाई गयी योजनाओं का लाभ पशुपालकों तक पहुॅचाना एवं उनके आय को बढाने मे सहयोग प्रदान करना ताकि उनके जीवन स्तर में अमूल चूक परिवर्तन किया जा सकें। पशुपालन विभाग, उत्तराखण्ड में पशुधन प्रसार अधिकारी अतिदुर्गम से सेवा प्रारम्भ करते है। अन्त तक जिलास्तर तक के प्रमोशन प्राप्त होता है अर्थात पहली नियुक्ति का पद पशुधन प्रसारअधिकारी दूसरा क्षेत्र प्रसार अधिकारी और तीसरा मुख्य प्रसार अधिकारी पद तक पशुधन प्रसार अधिकारी की सेवा में प्रमोशन होता है। पशुधन प्रसार अधिकारी का पद सीधी भर्ती का पद है। जिसकी योग्यता बी.एस.सी (ए.जी/बायों. एवं पशुपालन) है। पशुधन प्रसार अधिकारी का चयन वर्तमान में उत्तराखण्ड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से लिखित परीक्षा के द्वारा किया जाता है। चयन उपरान्त द्विवर्षीय विभागीय प्रशिक्षण प्राप्त करना होता है। तत्पश्चात पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर निदेशक, पशुपालन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया जाता है।
    पशुधन प्रसार अधिकारी,उत्तराखण्ड सरकार के सजग प्रहरी एवं ग्रासरूट वर्करहै।